
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कैसे चेक करें MPESB पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2023?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- ‘पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करें, इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
MPESB पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023: टॉप 10 कैंडिडेट्स (जनरल ड्यूटी)
- वैशाली बघेल – 178.73 अंक (जबलपुर)
- सचिन सिंह – 177.91 अंक (खंडवा)
- दीपक गोस्वामी – 177.58 अंक (भोपाल)
- गोपाल – 177.42 अंक (नीमच)
- रानी राजपूत – 177.39 अंक (इंदौर)
- रामेन्द्र – 177.06 अंक (सीधी)
- नीलम मेवाड़ा – 176.12 अंक (भोपाल)
- भोपाल – 175.94 अंक (ग्वालियर)
- ईश्वरदयाल – 175.82 अंक (बालाघाट)
- सुमित कुमार – 175.77 अंक (सागर)
MP पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 (रेडियो): टॉप 10 कैंडिडेट्स
- बसंत कुमार बर्मन – 165.52 अंक (जबलपुर)
- शुभम कुमार गुप्ता – 162.16 अंक (सतना)
- शिवम मिश्रा – 160.45 अंक (रीवा)
- अनिल त्यागी – 159.50 अंक (भोपाल)
- योगेन्द्र सिंह – 157.61 अंक (सतना)
- दीपक तिवारी – 156.97 अंक (भोपाल)
- प्रदीप चौबे – 156.06 अंक (जबलपुर)
- साकेत त्यागी – 155.52 अंक (जबलपुर)
- अक्षय श्रीवास्तव – 154.14 अंक (जबलपुर)
- निखिलेश पवार – 153.22 अंक (खंडवा)

भर्ती में शामिल पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
- स्पेशल आर्म्ड फोर्स कांस्टेबल – 2646 पद
- जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल – 4444 पद
- रेडियो ऑपरेटर टेक्निकल कांस्टेबल – 321 पद
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए योग्य उम्मीदवार
MPESB ने रिजल्ट के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। सभी अभ्यर्थी esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी योग्यता की जांच कर सकते हैं।
MPESB पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अपने अगले चरण की तैयारी शुरू करें!