More

    Madhya Pradesh Election Showdown: मल्हारगढ़ में कांग्रेस बीजेपी के बजाय कांग्रेस V/s कांग्रेस.

    कांग्रेस की जंग में न हो जाय देवड़ा की जय ?
    जोकचंद समर्थक पहुंचे भोपाल
    सोशल मीडिया पर घेराबंदी की कोशिश
    मल्हारगढ़ में कांग्रेस बीजेपी के बजाय कांग्रेस V/s कांग्रेस
    मंदसौर। जहां संसदीय क्षेत्र में सभी जगहों पर कांग्रेस बनाम भाजपा का खेल चल रहा है। वहीं मल्हारगढ़ में श्याम बनाम परशुराम का खेल देखने को मिल रहा है। श्यामलाल जोकचंद एंड कंपनी को अभी भी टिकीट का भरोसा है तो वहीं परशुराम सिसौदिया भी अपनी समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में भीड़ गए है। लेकिन यहां सोशल मीडिया पर घेराबंदी का काम हो रहा है। परशुराम सिसौदिया और समर्थकों की हर पोस्ट पर श्यामलाल जोकचंद एंड कंपनी जोकचंद के पक्ष में कमेंट्स कर रही है। कहीं न कहीं यह उनकी रणनीति का हिस्सा है। इधर श्यामलाल जोकचंद समर्थक एक बार फिर भोपाल पहुंचे और आला नेताओं से मिलकर टिकीट बदलकर जोकचंद को दिए जाने की मांग की।

    प्रदेश कांग्रेस में मजबूती दिखाने का प्रयास
    श्यामलाल जोकचंद एंड कंपनी ने सोशल मीडिया के लिए भी तगड़ी प्लानिंग की है। जैसे ही परशुराम सिसौदिया या समर्थक मल्हारगढ़ में कांग्रेस के लिए कोई पोस्ट शेयर कर रहे हैं, श्यामलाल जोकचंद समर्थक उस पर जोकचंद के समर्थन में तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं। कहीं न कहीं यह कांग्रेस प्रत्याशी पर मानसिक रूप से दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस को भी जोकचंद एंड कंपनी अपनी मजबूती दर्शाना चाह रही है।
    अब जावरा में नए प्रत्याशी का विरोध
    रतलाम के पांच विधानसभा क्षेत्र में सबसे हॉट सीट बनी जावरा में कांग्रेस के टिकट को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। हिम्मत श्रीमाल का टिकट बदलकर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जावरा में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। टिकट बदलने की घोषणा के बाद वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थकों में उत्साह और जश्न का दौर शुरू ही हुआ था कि जावरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा सहित 4 ब्लॉक अध्यक्ष एवं 1 दर्जन पदाधिकारीयों ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नए उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह सोलंकी का पुतला भी जलाया है। जावरा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हिम्मत श्रीमाल का टिकट बदले जाने से नाराज है। इस विरोध में 10 पार्षद भी शामिल हुए। पार्टी द्वारा टिकट वापस लिए जाने पर हिम्मत श्रीमाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पार्टी ने आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया। मैं आज तक कोई चुनाव नहीं हारा। जो भी विरोध हो रहा था वह जावरा विधानसभा क्षेत्र के बाहर के दावेदारों द्वारा किया जा रहा था।

    Latest articles

    spot_imgspot_img

    Related articles

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_imgspot_img