इंदौर | (अपडेटेड ) दूषित पानी से 15 मौतों के मामले के बाद सरकार ने इंदौर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2014 बैच के IAS अधिकारी क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है और वे आज से पदभार संभालेंगे।
तेजतर्रार और सख्त अधिकारी माने जाते हैं क्षितिज सिंघल
पहले उज्जैन नगर निगम में सेवाएँ दे चुके बिजली कंपनी में भी काम का अनुभव प्रशासनिक हलकों में सख्त और स्पष्ट कार्यशैली के लिए पहचान
उनकी पत्नी IAS शीतला पटले वर्तमान में सिवनी कलेक्टर हैं।
दूषित पानी से मौतों के बाद कार्रवाई, पूर्व आयुक्त हटाए गए
दूषित पानी से 15 मौतों के मामले के बाद
सरकार ने पूर्व आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटाया।

साथ ही
एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस उन्हें भी इंदौर से ट्रांसफर कर दिया गया

नगर निगम में तीन नए IAS अधिकारियों की भी तैनाती
आकाश सिंह (Direct IAS) प्रखर सिंह (Direct IAS) आशीष पाठक (Promotee IAS)
इन्हें नए प्रशासकीय दायित्व सौंपे गए हैं।
दिलीप कुमार यादव का कार्यकाल सबसे छोटा रहा
9 सितंबर को पदस्थापना हुई थी
सिर्फ 4 महीने में ही स्थानांतरण कर दिया गया।
यह अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल माना जा रहा है।






