More

    ILLEGAL METAL FOUND :यात्री बस से पांच किविंटल बिना बिल का स्क्रप तांबा जप्त मंदसौर से दिल्ली जा रहा था,

    ट्रेवल्स की बसें एफएसटी की पहुंच से बाहर

    प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई ने लगाई मुहर

    मंदसौर। ट्रेवल्स की बसों में अवैध रूप से सामान का परिवहन किया जा रहा है। आचार संहिता को लेकर बार्डर पर पुलिस लगातार दुपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही है। लेकिन लगातार बार्डर से गुजर रही बसों को रोककर बसों की छत और अन्य जगह रखे लगेज की तलाशी लेना मुश्किल है। मुखबीर की सूचना पर ही कोई अवैध पदार्थ को पकड़ा जा सकता है। कम से कम परिवहन विभाग अवैध रूप से भरकर ले जाए जा रहे लगेज पर तो कार्रवाई कर सकता है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। हाल ही में अवैध रूप से तांबा पकडक़र प्रतापगढ पुलिस ने इस पर मुहर लगा दी है। जिसमें मंदसौर से दिल्ली जा रहा तांबा पुलिस ने जब्त किया है। आपको बता दे कि प्रतापगढ़ जिले की राजपुरिया बॉर्डर जो मध्य प्रदेश की मंदसौर सीमा से सटी हुई है, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एफएसटी टीम और पुलिस सतर्कता के साथ प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ले रही है। इसी दरमियान पुलिस ने  एक बस के अंदर से 5 क्विंटल तांबे को जब्त किया है।

    मंदसौर से दिल्ली जा रहा था तांबा

    राजपुरिया आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस उप अधीक्षक स्वराज मल एफएसटी टीम व हथुनिया थानाधिकारी शंभुसिंह व पुलिस के द्वारा राजपुरिया बॉर्डर पर आने जाने वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही थी। शनिवार दोपहर में मंदसौर से दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवल्स की बस की चेकिंग की गई। बस की डिक्की के अंदर 9 बोरों में 5 क्विंटल से अधिक स्क्रप तांबा पाया गया। बस के कंडक्टर और ड्राइवर से तांबे के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह मंदसौर से दिल्ली जा रहा है। उनके पास कोई बिल या कोई दस्तावेज नहीं पाए गए, जिस पर 5 क्विंटल से अधिक स्क्रप तांबे को जब्त किया गया। राजस्थान की बॉर्डर से मध्य प्रदेश की सीमा को जोडऩे वाला यह एक मुख्य मार्ग बड़ी संख्या में लोग अपने व्यापारिक संबंधों के चलते निकटवर्ती मंदसौर जिले से बड़ी संख्या में वस्तुओं का आदान-प्रदान करते हैं।

    Latest articles

    spot_imgspot_img

    Related articles

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_imgspot_img