
धार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के संयोजक लाखन सिंह नवासा हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके पिता जसवंत सिंह नवासा के जन्मदिन समारोह का है।
घटना धार जिले से कुछ किलोमीटर दूर स्थित नवासा गांव की बताई गई है, जहां जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान लाखन सिंह राठौड़ को गन से कई राउंड फायरिंग करते हुए देखा गया।
वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बल्कि कहा जा रहा है कि इसे खुद लाखन सिंह ने अपने स्टेटस पर भी पोस्ट किया था।
अब पूरे मामले में सवाल यह है कि नौगांव थाना पुलिस इस हर्ष फायरिंग पर क्या कार्रवाई करती है, क्योंकि मध्यप्रदेश में हर्ष फायरिंग कानूनन प्रतिबंधित है और कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो चुका है।







