
मन्दसौर। खानपुरा स्थित भावसार विद्या मंदिर पर हरियाली अमावस्या पर्व मनाया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
पर्यावरण के महत्व को बताते हुए विद्यालय संचालक जे.सी. भावसार ने कहा कि वृक्षों ने मनुष्य को खाने के लिए फल, लकड़ी, शुद्ध हवा मिलती है। लेकिन आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य अब पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान पहुचाने लगा था। वृक्षों की कमी की कारण आज हमें कभी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिन्हें रोकने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रवि भावसार, शिक्षिका पूजा परिहार, दीपशिखा गेहलोद, श्रद्धा गोस्वामी, अनिता भावसार, वंदना शिखरवार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।