मंदसौर। सर्दी के चलते सब्जी मंडी में स्थानीय सब्जियों की आवक भी बढ़ गई है। इस कारण हरी सब्जियों के दामों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले महीने मावठे की बौछारों के कारण आसमान छूने वाली सब्जियों के दाम में 40-60 फीसदी का अंतर आ गया है। बीते महीने 80 से 100 रुपए किलो बिकने वाली मटर अब 35 से 40 रुपए किलो बिक रही है। टमाटर के भाव भी 70-80 से 40- 50 रुपए प्रतिकिलो हो गए हैं।आम आदमी की पहुंच से अभी तक दूर रही पत्ता गोभी, मैथी, पालक, नया आलू, मटर सभी के भाव में आवक बढऩे के साथ ही कमी आने लगी है। जानकारों के अनुसार स्थानीय आवक बढऩे से दामों में और गिरावट होने के आसार हैं। आलू व प्याज के भाव पहले से कम हैं। आलू 15 से 20 रुपए तो प्याज 10 से 20 रुपए किलो तक बिक रहे हैं।करीब एक माह पहले ही मटर 80 से 90 बिक रहा था। ऐसे में सीजन आने से पर इसमें दाम घटकर 40 से 50 रुपए ही रह गए।