
शुभ मुहूर्त में विदा किए गणेश जी,भजन डीजे धूम मंदसौर। शहर सहित जिले में शुक्रवार को अंनत चतुदर्शी पर्व उत्सवी माहौल में मनाया गया। लगातार बारिश से जलस्रोत से लेकर नदी, नालों से लेकर खाल व खाईयों में भी लबालब पानी भरा है। ऐसे मेें भक्त बप्पा को आज शुभ मुर्हूत में आरती कर पूजा-अर्चना के साथ विराई देकर विसर्जन किया। इस दौरान चल समारोह के साथ भजनों की धून पर नाचते गाते युवा निकले। अगले बरस तू जल्दी आने की गुंज के साथ गणपति को विदाई दी। शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद बप्पा को भक्त विदाई दी गई। इसके साथ 10 दिनों से चला आ रहा गणपति की भक्ति का दौर थम गया। आज रात झांकियों का कारवां निकलेगा। झांकियों की रोशनी से शहर झिल मिलाएगा।
शहर सहित जिले में प्रशासन व पुलिस की चौक-चौबंध व्यवस्था के बीच आज प्रथम पूज्य की विदाई दी। नगर पालिका ने बताया कि शहर में 20 स्थान चिन्हित किए थे। जहां लोगों से गणपति प्रतिमा को एकत्रित किया गया। इसके बाद नपा द्वारा चिन्हित जगह पर सभी मूर्तियां को विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा जलस्रोतों पर पुलिस बल की तैनाती रही। मंदसौर शहर के अलावा जिले के अन्य निकायों में भी नगर परिषद द्वारा मूर्तियों को एकत्रित करने की व्यवस्था की गई। आम लोगों से मूर्तियां एकत्रित की गई। वहीं जिले के ग्रामीण अंचलों में भी जलस्रोतों पर पहरा रहा।