
मंदसौर। नगर के आराध्य देव भगवान आशुतोष पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी सावन के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को निकलेगी। शाही सवारी का भव्यता प्रदान करने के लिए प्रातः कालिन महिला आरती मंडल भी अपनी तैयारियों में लगा है।
महिला आरती मंडल की श्रीमती आशादेवी अग्रवाल, श्रीमती मधु नरानीया, श्रीमती अनामिका जोशी, श्रीमती कैलाशी भारती, श्रीमती राखी मंडोवरा ने बताया कि इस शाही सवारी में शकंुतला नृत्य किया जायेगा। जिसमे 151 बालिकाएं विशेष वेशभूषा में रहेगी। जिसकी तैयारियां प्रतिदिन चल रही है। वहीं सवारी में महिला आरती मंडल द्वारा कलश यात्रा एवं गरबा नृत्य वाला युवतियों का ग्रुप भी रहेगा वहीं 5 चांदी के कलश वाली महिलाएं भी यात्रा की शोभा बढ़ाएगी।
महिला आरती मंडल की तैयारियों का जायजा गुरूवार 4 अगस्त को प्रातः कालिन आरती मंडल के अध्यक्ष दिलीप शर्मा, विष्णु कश्यप, डॉ गोपाल व्यास, ओम माहेश्वरी, ज्योति जाजपुरिया, बापू गुर्जर, विश्व मोहन अग्रवाल आदि ने किया एवं महिला मंडल द्वारा कि जा रही तैयारियों की सराहना की।
श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि आरती मंडल की नृत्य का प्रशिक्षण यशीता दवे द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन 151 बालिकाएं सम्मिलित हो रही है।