
रामटेकरी पर आयोजित टीकाकरण शिविर में 148 को लगी वैक्सीन
मन्दसौर। श्री कृष्ण कामधेनु सामाजिक संस्था महिला विंग के तत्वावधान में वार्ड नं. 38 में शिव मंदिर के पास रामटेकरी स्थित पार्षद गरिमा भाटी के निवास स्थल पर निःशुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किया जिसमें 148 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगाये गये।
शिविर में एएनएम शारदा पाटीदार, उषा कार्यकर्ता भारती शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सुषमा, वर्षा, दीपा शर्मा, सुधा गौड़, वर्षा कुमावत, अनीता मरच्या आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों को वैक्सीनेशन हेतु जागृत किया तथा सभी से वैक्सीन अवश्य लगाने का आग्रह किया। अंत में वार्ड पार्षद गरिमा भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।