
मन्दसौर। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के 7 खिलाड़ियों का 48 वी जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की जोनल टीम के लिये चयन हुआ।
मध्यप्रदेश वॉलीबॉल एमेच्चोर एसोसिएशन के तत्वावधान में सागर वॉलीबॉल कॉरपोरेशन के द्वारा 48वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2 नवंबर से 5 नवंबर तक सागर में आयोजित की जा रही है जिसमें उज्जैन संभाग की जोनल टीम में मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की बालिका वर्ग में निशा वाघेला, ललिता माली, सलोनी चाडोलिया, वर्षा माली, सुहानी चाडोलिया, हर्षिता डोडिया, चांदनी माली का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है।
उनके चयन होने पर उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के प्राचार्य अशोक रत्नावत, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि मंदसौर के प्राचार्य रविंद्र दवे, जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग मंदसौर के खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंदसौर अशोक शर्मा, पीजी कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, पी.जी कॉलेज दलौदा के खेल अधिकारी अब्दुल रजाक, उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक महेंद्र शुक्ला, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि मंदसौर की वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका शांता व्यास और जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौहान एवं सदस्यगण विनय दुबेला, संदीप खाबियॉ, शेर मोहम्मद खान, सज्जन श्रीमाल, रोहित शर्मा, अनिल पाटीदार, रउफ खान, रितेश पोरवाल, अनिल पाटीदार, मिलिंद सांखला, रंजन छाबड़ा, राजेंद्र सिंह, अभिषेक सेठिया, अक्षय नलवाया, मोहित शर्मा, अभिषेक यादव, पंकज मालवीय, चयन माली, आशीष रेठा, आस्था भावसार, विनय अग्रवाल, संयम चौहान, दिव्यांशी गुप्ता, नेहा सालवी व मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव त्रिभुवन कविश्वर ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोच अभिषेक सेठिया ने दी।