मंदसौर। एक समय था जब जनता चुनाव में अनुभवी और नाम पर मुहर लगाकर आती थी। हालंाकि अब जनता की पसंद अनुभव और वरिष्ठता नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व हो रहा है। इस चुनाव ने इस बात को प्रमाणित भी किया है। इधर युवा लॉबी भी राजनीति में तेजी से आगे बढ़ रही है।

आज के दौर में युवा जहां आईएएस, आईपीएस और बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों से लेकर खेलों में अपना भविष्य बना अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित कर रहे है। वही अब बड़ी संख्या में युवा सीधे राजनीति में एक विजन के साथ भी आ रहे है। यही कारण है कि जिले में हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य से लेकर सरपंच पद पर युवा मैदान में उतरे। इनके जोश पर ग्रामीणों ने भी तान कर ठप्पा लगाया। और इनको ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत की जवाबदेही सौंप दी। जिला पंचायत में 50 फीसदी से अधिक युवा सदस्य बने तो कमोबेश यही स्थिति ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर रही। अब जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होने के बाद अब ग्राम विकास का पहिया तेजी से चलेगा।

मंदसौर में युवा को किया पसंद तो भानपुरा में अनुभव

जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर जनपद पंचायत में 123 ग्राम पंचायत है। इन ग्राम पंचायतों में से 70 ग्राम पंचायतों पर युवा प्रधान बने है। वही सीतामऊ जनपद पंचायत में 115 ग्राम पंचायतें है। इनमें से 62 ग्राम पंचायतों में युवा प्रधान बने है। तो भानपुरा जनपद पंचायतों में 41 ग्राम पंचायतें है। यहां पर 16 ग्राम पंचायतों में प्रधान युवा बने है। वहीं गरोठ जनपद पंचायत में 100 ग्राम पंचायतें है। इनमें से 44 ग्राम पंचायतों में युवा प्रधान बने है। वही 83 ग्राम पंचायतें मल्हारगढ़ जनपद पंचायत है। यहंा पर 49 फीसदी युवा प्रधान बने है। तो जिला पंचायत नवनिर्वाचित 17 सदस्यों में नौ सदस्य युवा है।

कोई 22 तो कोई 25 साल में बना प्रधान

सीतमऊ जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत राजनगर से 24 वर्षीय कृष्णाबाई प्रधान बनी। तो 22 वर्षीय भूरीबाई ग्राम पंचायत ढाबला महेश से प्रधान निर्वाचित हुई। वही 25 वर्षीय अर्जुन ङ्क्षसह बोलिया से प्रधान बने तो 24 वर्षीय महेश कुमार प्रधान निर्वाचित हुए। गरोठ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुंडालियाचरण दास से पिंकी बाई उम्र 25 साल में प्रधान निर्वाचित हुई। वही भानपुरा जनपद पंचायत की राजपुरिया ग्राम पंचायत में 23 वर्षीय ज्योति केवट प्रधान बनी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सहित नौ सदस्य युवा

जिला पंचायत में सदस्यों की उम्र पर नजर डाले तो सामने आएगा कि इस बार युवाओं को चुनकर ग्रामीणों ने भेजा है। 17 सदस्यों से 9 सदस्य युवा है। जिला पंचायत सदस्यों में सबसे कम उम्र की वार्ड क्रमांक 12 से निर्वाचित अल्पना विनोद 25 वर्षीय है। वहीं वार्ड क्रमांक 11 से 29 वर्षीय दीपिका कर्मवीर ङ्क्षसह, जिला पंचायत अध्यक्ष 32 वर्षीय दुर्गा विजय पाटीदार, वार्ड क्रमांक एक से संगीता चौहान, वार्ड क्रमांक 13 से रिंकेश डपकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 वर्षीय मनुप्रिया यादव, वार्ड क्रमांक 14 से बनास कुंवर, वार्ड क्रमांक 15 से उमराव ङ्क्षसह और वार्ड क्रमांक नौ से फौजी जगदीश धनगर उम्र 40 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.