मंदसौर। बुधवार को मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा की रमादेवी गुर्जर अध्यक्ष बनी तो वहीं नम्रता चावला उपाध्यक्ष बनी। भाजपा ने सुबह रमादेवी गुर्जर को अध्यक्ष के लिए अधिकृत किया। वहीं नम्रता चावला को उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने पिंकी सोनी को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया। भाजपा के चालिस में से कुल 29 पार्षद थे। कांग्रेस के पास आठ और तीन निर्दलीय पार्षदों ने मतदान किया। इसमें भाजपा के पक्ष में 34 पार्षदों ने मतदान किया। इसमें कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
सुवासरा नगर परिषद के लिए भी आज मतदान हुआ। यहां भाजपा ने सविता लालाराम परिहार को अधिकृत किया तो वहीं कांग्रेस ने श्यामुबाई रामसिंह को उम्मीदवार बनाया। यहां कुल पद्रह पार्षद थे। जिसमें नौ पार्षदों ने सविता परिहार को मतदान किया तो वहीं छह पार्षदों ने कांगे्रस प्रत्याशी श्यामुबाई को मतदान किया।