मंदसौर। सुबह रामघाट पर एक महिला के गले से मंगल सूत्र छिननेे का प्रयास किया गया।  लोगों ने आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले किया। मिली जानकारी के अनुसार सात बजजे रामघाट पर गाडोलिया समाज की महिला अपना काम कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और महिला का मंगल सूत्र छिनने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला चिल्लाई। बाद में लोगों ने युवक को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।