मंदसौर। मल्हारगढ और शामगढ़ नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव आज हुए। इसमें दोनों ही जगहों पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनी। मल्हारगढ में भाजपा की शर्मिला कछावा ने रुकसाना मेव को हराया। तो वहीं शामगढ की बात करें तो कविता यादव ने भाजपा की राधा नंदवानी को हराया। अपनी ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ खड़ी राधा नंदवानी को कांग्रेस पार्षदो ने समर्थन दिया। हालंकि निर्दलियों के साथ एक कांग्रेसी पार्षद को भाजपा सेट करने में कामयाब रही। अब दो और नगर परिषदों में चुनाव होना बाकी है।
मल्हारगढ़ और शामगढ नगर परिषद के लिए आज चुनाव हुए। इसमें दोनों ही जगहों पर भाजपा ने परचम फहराया। मतलब दोनों ही नगर परिषदों पर भाजपा की अध्यक्ष बनी। बात करें शामगढ़ नगर परिषद की तो यहां भाजपा ने कविता यादव को अध्यक्ष प्रत्याशी अधिकृत किया। भाजपा पार्षद राधा नंदवानी अपनी ही पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ खड़ी हुई। जिसको कांग्रेस ने समर्थन दिया। इसमें कविता को आठ मत मिले। राधा नंदवानी को सात पार्षदों ने मतदान किया। इस तरह से यहां भी भाजपा की अध्यक्ष बनी। इसके अलावा बात करें मल्हारगढ़ की तो यहां भाजपा ने शर्मिला कछावा को अधिकृत किया था। जिन्हें दस मत मिले। वहीं कांगे्रस की रुकसाना मेव को पांच ही मत मिले। इस तरह से जिले की नौ नगर निकायों में भाजपा ने कब्जा कर लिया। अभी दो नगर परिषदों में चुनाव बाकी है। जहां भी भाजपा भारी नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.