
मंदसौर। मल्हारगढ और शामगढ़ नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव आज हुए। इसमें दोनों ही जगहों पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनी। मल्हारगढ में भाजपा की शर्मिला कछावा ने रुकसाना मेव को हराया। तो वहीं शामगढ की बात करें तो कविता यादव ने भाजपा की राधा नंदवानी को हराया। अपनी ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ खड़ी राधा नंदवानी को कांग्रेस पार्षदो ने समर्थन दिया। हालंाकि निर्दलियों के साथ एक कांग्रेसी पार्षद को भाजपा सेट करने में कामयाब रही। अब दो और नगर परिषदों में चुनाव होना बाकी है।
मल्हारगढ़ और शामगढ नगर परिषद के लिए आज चुनाव हुए। इसमें दोनों ही जगहों पर भाजपा ने परचम फहराया। मतलब दोनों ही नगर परिषदों पर भाजपा की अध्यक्ष बनी। बात करें शामगढ़ नगर परिषद की तो यहां भाजपा ने कविता यादव को अध्यक्ष प्रत्याशी अधिकृत किया। भाजपा पार्षद राधा नंदवानी अपनी ही पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ खड़ी हुई। जिसको कांग्रेस ने समर्थन दिया। इसमें कविता को आठ मत मिले। राधा नंदवानी को सात पार्षदों ने मतदान किया। इस तरह से यहां भी भाजपा की अध्यक्ष बनी। इसके अलावा बात करें मल्हारगढ़ की तो यहां भाजपा ने शर्मिला कछावा को अधिकृत किया था। जिन्हें दस मत मिले। वहीं कांगे्रस की रुकसाना मेव को पांच ही मत मिले। इस तरह से जिले की नौ नगर निकायों में भाजपा ने कब्जा कर लिया। अभी दो नगर परिषदों में चुनाव बाकी है। जहां भी भाजपा भारी नजर आ रही है।
निर्दलीयों को किया सेट
शामगढ़ में दोनों ही दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में निर्दलीय की भूमिका अहम मानी जा रही थी। यहां 15 में से 7 बीजेपी व 6 कांग्रेस 2 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए है। ऐसे में निर्दलीय जिसे समर्थन करेंगे अध्यक्ष उसी का बनना तय था। लेकिन समीकरण तब बिगड़े जब भाजपा अधिकृत उम्मीदवार कविता यादव के खिलाफ भाजपा पार्षद राधा नंदवानी ने फार्म भरा। जिसका कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। हालंाकि निर्दलीय और एक कांग्रेसी को सेट करने की चर्चा बाजार में है। जिसके दम पर भाजपा आठ मत लेकर आई।
देवड़ा के क्षेत्र में एक तरफा जीत
मल्हारगढ़ नगर परिषद में भाजपा को बहुमत है। 1 निर्दलीय है तो 5 कांग्रेस के साथ 9 भाजपा के पार्षद चुनकर आए है। इसमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति की पत्नी राधा प्रजापति दूसरी बार अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे थे। तो वहीं संघ से जुड़े होने के कारण शर्मिला प्रकाश कछावा को भी दावेदार माना जा रहा था। वहीं अनिता विजय राठौर भी अध्यक्ष उम्मीदवार की दौड़ में थी। हालांकि पार्टी ने शर्मिला कछावा पर विश्वास जताया और उन्हें उम्मीदवार बनाया।
अब तक नौ पर भाजपा ने जमाया कब्जा, दो बाकी
निकाय चुनाव में नौ निकाय में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूरा हुआ। इसमें सभी नौ जगहों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। गरोठ, भैंसोदा, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ, मल्हारगढ़ नगरी, नारायणगढ़ नगर परिषद के साथ ही मंदसौर नगर पालिका में हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। नगरी में क्रॉस वेाटिंग के चलते कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना है। इधर अभी पिपलियामंडी और भानपुरा नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना बाकी है। कल पिपलियामंडी व भानपुरा में होंगे।