
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा के निर्देशानुसार परिवेक्षक एवं प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने आज भाजपा के पार्षदो की रायशुमारी ली। इस रायशुमारी में प्रत्येक पार्षद से संगठनात्मक चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अंकित सोनी, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष अजय आसेरी सहित मंदसौर नगरपालिका के समस्त नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदगण उपस्थित रहै।