मन्दसौर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा दक्षिण मंडल द्वारा शहीदे आजम भगतसिंह की जन्म जयंती भारतमाता चौराहे पर मनाई गई। इस दौरान अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई। शहीदे आज़म भगत सिंह जी, अमर रहे अमर रहे के उद्घोष किये गये।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अनिल कियावत ने संबोधित कर देश की आजादी में क्रांतिकारी भगतसिंह के योगदान पर प्रकाश डाला।  
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कपिल भंडारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अजीजुल्लाह खान खालिद, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप सूर्यवंशी, पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री अश्विन बसेर, दिनेश दीवान, उपाध्यक्ष मनीष खत्री, श्याम पांडे, प्रेम ग्वाला, राजाराम तंवर, चित्रेश  सोनी, राजेश लालवानी, हेमंत सोलंकी, दलजीतसिंह टुटेजा, राजेश चौहान, लक्ष्मीनारायण  परासिया लाला, सतीश सिसोदिया, नरसिंह डांगी, जगदीश माली, पिंकेश कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अश्विन बसेर  ने किया एवं आभार महामंत्री दिनेश दीवान ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published.