
मन्दसौर। जैन दिवाकर श्रमणसंघीय मंत्री राष्ट्रसंत पूज्य गुरुदेव कमलमुनिजी म.सा.आदि ठाणा-5 के सानिध्य में भगवान महावीर के जन्मवाचन पर माता त्रिशला एवं बच्चों (25 वर्ष के बच्चों) तक महावीर स्वामी मे सुंदर प्रस्तुति की प्रतियोगिता जैन दिवाकर मुल तपो भवन जीवागंज मंदसौर पर श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के तत्वावधान मे आयोजित की गई।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल संचेती व मुख्य अतिथि विजय खटोड थे सभी का स्वागत संस्था के पदाधिकारी अशोक मारू, रामू नलवाया व मनीष भटेवरा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण दिव्या कांकरिया ने दिया। सर्वप्रथम नवकार मन्त्र प्रियंका चौधरी व कुसुम मारू ने प्रस्तुत किया उसके बाद महावीर जन्म कल्याणक पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दिव्या कांकरिया, स्वीटी मारू, शिखा दुग्गड़, रीना जैन, प्रिया खाबिया, सोनम कड़ावत, प्रियांशी मुराडिया, दीप्ति जैन, आर्ची मुरडिया, कुसुम मारू ने दी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरुस्कार. अनिता बाफना एवं प्रोत्साहन पुरुस्कार प्रेरणा भंडारी, नरेंद्र पामेचा, पुष्पा चेलावत की ओर से दिए गए।
यह रहे विजेता- प्रतियोगिता में प्रथम अदिति मारू, दूसरे नम्बर पर शालू दुग्गड़ व तीसरे नम्बर पर आकांक्षा नाहर रही। इसके अलावा ममता मारू, प्रिया खाबिया, प्रगति जैन, अमय इरा चेलावत, रेणु खटोड़, सोनम कड़ावत, रीना जैन, प्रियंका मुरडिया, शेली पामेचा, मेह कर्णावट, युग पामेचा, मिष्ठी आदि ने भाग लिया।
दोपहर में कार्यक्रम के पश्चात प्रभावना शेखर नाहर जावरा वालो की ओर से वितरित की गई। कार्यक्रम में निर्णायक ज्योति भाचावत, नमिता पाटनी थे। संचालन शशि मारू, अमीषी कीमती ने किया। आभार प्रियंका चौधरी ने माना।
इस अवसर पर ऑल इण्डिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस ज्ञान प्रकाश योजना महिला शाखा नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति शशि मारू, महामंत्री श्रीमति मनीषा मेहता, कोषाध्यक्ष अनिता खटोड़, ऑल इण्डिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस प्रांतीय शाखा मध्यप्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक मारू,अनिल संचेती,कार्प्रांयकारीणी सदस्य विजय खटोड़, प्रांतीय युवा शाखा मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष आशीष चौरड़ीया, अजीत खटोड़, मंदसौर जिलाध्यक्ष रामु नलवाया, जिला युवा संस्थापक अध्यक्ष पंकज मुरड़ीया, जिला युवा अध्यक्ष मनीष भटेवरा,जिलायुवा शाखा सचिव पियूष मुरड़ीया, जिला महिला शाखा अध्यक्ष दिव्या कांकरिया जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष कांफ्रेंस परिवार के सदस्य उपस्थित थे।