मन्दसौर। जहां पशुपतिनाथ आराधना भवना में प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से 10 बजे तक मनोकामना अभिषेक हो रहा है वहीं भगवान पशुपतिनाथ गर्भग्रह के सामने श्री पशुपतिनाथ के चरणों में बैठकर भी स्थानीय तथा बाहर से आने वाले कई दर्शनार्थियों, भक्तों द्वारा सपत्निक अथवा व्यक्तिगत रूप से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जा रहा है, इसी क्रम में 3 अगस्त बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर व उनकी धर्मपत्नी नवनिर्वाचित पार्षद रमादेवी गुर्जर ने अभिषेक में बैठकर भगवान पशुपतिनाथ से सम्पूर्ण राष्ट्र में परस्पर प्रेम, सौहार्द, सद्भाव, सुख-समृद्धि के साथ ही विश्व में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना की।
अभिषेक पूज्य आचार्यगण सर्वश्री पं. कैलाश भट्ट, रवि शर्मा, शुभम शर्मा, उमेश जोशी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.