
मंदसौर। काका गाडगिल सागर के गेट खुलने के बाद कंथारिया नदी में ट्रैक्टर सहित चालक फंस गया। इसके साथ ही अचानक नदी में बढ़े जल स्तर के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार आज काका गाडगिल सागर का गेट खोल दिया गया। हालांकि इसकी सूचना आमजन को नहीं थी। बताया जाता है कि गेट खोलने से पहले सायरन बजाकर चेतावनी दी जाती है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद कंथारिया नदी में ट्रैक्टर लेकर कुछ लोग खड़े थे। पानी की आवक अचानक बढऩे के बाद वहां मजदूर सहित अन्य लोगों ने जैसे तैसे जान बचाई। लेकिन ट्रैक्टर सवार ट्रैक्टर सहित पानी में फंस गया। इसके बाद जैसे तैसे उसे बाहर निकाला गया।