फिल्म ‘‘सबवे‘‘ के उत्साहजनक परिणाम
नगर के प्रमुख महानुभाव द्वारा त्रिपाठी परिवार को बधाई व शुभकामनाएं
मन्दसौर। मंदसौर से पहली बार मुम्बई की माया नगरी में फिल्म निर्माण का साहसिक कदम उठाने वाली श्रीमती शारदा त्रिपाठी व उनके सुपुत्र फिल्म में नायक की भूमिका वाली फिल्म ‘‘सबवे‘‘ का अनंत चतुर्दशी पर अ.भा. प्रदर्शन हुआ। मंदसौर में स्काय सिने फ्लेक्स में फिल्म रिलीज की।

आमंत्रित अतिथि एवं स्नेहीजनों एवं दर्शकों की उपस्थिति का प्रथम शो उत्साहजनक परिणाम लाया। ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म के रिलीज होने के बावजूद फिल्म ‘‘सबवे‘‘ ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया हैं। फिल्म की निर्मात्री श्रीमती शारदा त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, पुत्रगण प्रवीण त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी तथा फिल्म के हीरो विशाल त्रिपाठी ने जहां आगंतुक अतिथियों, मित्रों एवं स्नेहीजनों का स्वागत किया वहीं सभी ने त्रिपाठी परिवार को बधाई व शुभकामना दी।
बधाई देने वालों में सर्वश्री पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष मो. हनीफ शेख, युवा नेता सोमिल नाहटा, संजय शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के अलावा एडिशनल एसपी, वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री विक्रम विद्यार्थी, डॉ. घनश्याम बटवाल, पं. ब्रजेश जोशी, ईश्वर रामचंदानी, वेद मिश्रा, डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जीटीवी के ब्यूरो चीफ मनीष पुरोहित, अभिषेक विद्यार्थी, महावीर जैन (प्रभात), मोहसीन कुरेशी इनके अलावा विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनगरा, डाइट मंदसौर के प्राचार्य प्रमोद सेठिया, आदित्य गौड़, कमलेश बंधवार, संतोष त्रिपाठी मित्र मण्डल के स्वप्नेश मंगल, नवीन शर्मा, दिनेश चंदवानी, टिंकु शुक्ला, अजय सूर्यवंशी आदि ने त्रिपाठी परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मंदसौर का नाम फिल्म जगत में लाने की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार पं. अशोक त्रिपाठी ने सभी का आभार माना।
पं. अशोक त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.