मंदसौर। पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रतलाम पहुंचे।कमलनाथ रतलाम से 2023 के चुनाव की तैयारियों का आगाज किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज दोपहर बजे बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचे। जहां से वह जन आक्रोश रैली में शामिल होकर अंबेडकर मांगलिक भवन मैदान पहुंच कर आम सभा को संबोधित किया। 2018 में मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ रतलाम के नामली में पहुंचे थे। करीब 3 सालों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने रतलाम आए। इसकी तैयारियों में जिला कांग्रेस और रतलाम शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए थे। इसका असर भी रैली और आमसभा में नजर आया। रतलाम जिले के अलावा अन्य जिलो से भी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ रतलाम पहुंची।