समाजसेवी कोमल बाफना ने की व्यापारियों की मदद

जनप्रतिनिधियों ने समझा व्यापारियों की व्यथा को

मंदसौर। हाल ही में प्रशासन ने गणेशोत्सव को लेकर पीओपी की प्रतिमा पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन जब प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए, तब तक व्यापारी प्रतिमा का निर्माण कर चुके थे। जिससे उनको खासा नुकसान झेलना पड़ रहा था। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि मंदसौर में बनाई गई प्रतिमा में पीओपी का उपयोग न के बराबर होता है। लकड़ी और घास से प्रतिमाओं को तैयार किया जाता है। इस नुकसान की आशंका को लेकर व्यापारी चिंतित नजर आ रहे थे। हालाकि बाद में प्रतिमा व्यापारी समाजसेवी कोमल बाफना के पास पहुंचे। यहां उन्हें अपनी पीड़ा बताई। इसके बाद बाफना सहित व्यापारी विधायक, नपाध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचे। उनके सामने अपनी बात रखी। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कलेक्टर गौतमसिंह तक व्यापारी की बात पहुंचाई। साथ ही इससे होने वाले व्यापारियों के नुकसान को भी बताया। इसके बाद कलेक्टर ने पीओपी प्रतिमा पर लगाए गए बैन को हटाया है।

पीओपी की प्रतिमा का होगा उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published.