मन्दसौर। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के गांव निंबोद में देव संजीवनी वेलफेयर फाउंडेशन मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री सुरेशानंदजी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सिसोदिया, दलौदा तहसीलदार रश्मि श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार संजय मालवीय, डाइट  पूर्व प्राचार्य डॉ. उर्मिला सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष उमा लोहार, संस्था के संस्थापक डॉ. देवराज पिपलियामंडी, करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह सहित आसपास के ग्राम पंचायत सरपंच एवं निम्बोद क्षेत्र के जनपद सदस्य अर्चना बाबूलाल टाक, नांदवेल से जनपद सदस्य पप्पू सिंह सिसोदिया, दिनेश धनोतिया, राहुल कंडारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुई। डॉ देवराज ने संस्था के कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी अतिथियों का उद्बोधन हुआ साथ में नृत्य और गीत प्रस्तुति दी गई। लगभग 45 गांव की माता बहनों को सिलाई, पार्लर प्रशिक्षण के डिप्लोमा वितरित किया गये साथ ही पुरस्कार और सिलाई मशीन आदि भी वितरित की गई। कार्यक्रम में शिक्षा पेकेज, स्वास्थ्य पैकेज ,आंगनवाड़ी में खेल सामग्री और आत्मनिर्भर हेतु आर्थिक मदद भी की गई।
संस्था के  अनिल, मुकेश आर्य, राधेश्याम, मांगुदास, लोकेंद्र, धर्मेन्द्र बन्ना, मनोज, सद्दाम, कमलेश, सुमित्रा, रीना जाटव, मधु, अफसाना बी, शबनम बी, श्यामा गुर्जर, अंगुरबाला, अंजली, ममता, बुलबुल, हीना, मोनिका, ज्योति, अनिता, रेशमा, राधा, आरिफा, फरजाना, सुनिता जैन, निकिता जावरा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सेवाएं दी । संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के 29 जिलों में गरीब ,मजदूर ,दिव्यांग असहाय लोगों की हर संभव मदद की जा रही है’। संभाग प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया नंे संचालन किया और निम्बोद नगर अध्यक्ष यशवंत जांगीड़ द्वारा आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.