मंदसौर। नारायणगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी यात्री बस पलट गई। जिसमें करीब चालिस से ज्यादा यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में करीब 18 यात्रियों को चोटें लगी है। जिन्हें अस्पताल पहुँचाया गया। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा बस क्रमांक एमपी 14 पी 0384 सीतामऊ से मनासा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गोपालपुरा के यहां बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरकर पलट गई। ग्रामीणों ने कई यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में करीब चालिस से ज्यादा यात्रियों में से 18 को अस्पताल लाया गया। घायलों में बासाखेड़ी, आमलीखेड़ा, अडमालिया, टकरावद, मऊआ, रतनगढ, हांसपुर, पडदा सहित अन्य जगहों के यात्री शामिल है। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।