
राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुचाने का काम करेंगे
मन्दसौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष सांसद श्री राहुल गांधी जी 3570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे हैं।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं राजीवगांधी पंचायतीराज संगठन के भारत जोडो ग्राम पदयात्रा के संयोजक महेन्द्र सिंह गुर्जर ने 2 अकटुम्बर गांधी जयंती से जिले के ग्राम नांदवेल से मन्दसौर जिले में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा का शुभारंभ कर राहुल गांधी जी के संदेश को जन जन तक पहुचाने का संकल्प सभी साथियों ने लिया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल,दलौदा ब्लॉक अध्यक्ष बसंतीलाल सोलंकी, सहित समस्त नेतागण सभी मंडलम अध्यक्षगण,कांग्रेस पदाधिकारी, त्रि- स्तरीय पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदयात्रा की शुरुआत ग्राम नांदवेल से होकर बालोदिया, खेरोदा, हरचंदी, भावगढ़, माऊखेड़ी, बनी में शामिल होकर राहुल गांधी जी के संदेश को जनजन तक पहुचाने का ग्राम चौपाल पर संकल्प लिया।