
मंदसौर। जर्जर मकानों को लेकर नपा की उदासीनता इस बार भी रही। सिर्फ नोटिस की बात कहकर इतिश्री कर ली गई। एक बार फिर एक जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मामला किला रोड स्थित भोजका गली का है। यहां रात दो बजे एक जर्जर मकान गिर गया। पूरा मलबा नीचे बिखर गया। यहां आसपास लोगों के मकान होने से आवाजाही भी होती है। दोपहर के समय यह घटना होती तो किसी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।