patallok news
news patallok

नीमच-जिला हॉकी संघ अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने बताया कि खेलो इण्डिया स्माल सेन्टर के लिये केन्द्र सरकार ने नीमच जिले का भी चयन किया है जिसमें 14 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक बालिकाओं का चयन म.प्र. महिला हॉकी एकेडमी ग्वालियार के चीफ कोच ए-ग्रेड श्री परमजीतसिंह बरार द्वारा 25 एवं 26 जुलाई को शा.क.उ.मा.वि. केन्ट मैदान पर लिया जायेगा।
जिला हॉकी संघ सचिव इम्तियाज खान ने बताया कि परमजीतसिंह बरार ने पटियाला से हॉकी प्रशिक्षण वर्ष 1990 मे प्राप्त किया, उसके बाद वो म.प्र. महिला एकेडमी के चीफ कोच के पद पर नियुक्त किये गये। उनकी कोचिग में 46 महिला खिलाड़ी, ओलम्पिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स एवं एशिया कप मे चयनित हुई जो मध्यप्रदेश के लिये गोरव की बात है। मुख्य नामो मे सुशीला चानू, रीना खोकर, प्रीति दुबे, सुमनदेवी, इशिका चौधरी, जमीला बानो, नीलू डांडिया (मंदसौर) सुनीता लाखरा, पूनम रानी, करिश्मा यादव है।
खेलो इण्डिया नीमच की प्रशिक्षक प्रियंका जौहरी, जिला हॉकी संघ के प्रशिक्षक बाबूराम क्षेत्री, धर्मेन्द्र गुरूग, परवेज खान, शैलेष सैनी ने सभी जिले के खिलाड़ियों से इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.