
मन्दसौर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 हेतु मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल को 4 लोकसभा अंतर्गत 32 विधानसभा की जवाबदारी दी गई है। जिसके तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रजनीशसिंह के निर्देश पर तथा जिला कांग्रेस महासचिव राजेंद्र सेठिया की अनुशंसा पर म.प्र. कांग्रेस सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रसाद पाण्डेय द्वारा जिला कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता श्री मांगीलाल भाटी सरसौद को गुजरात के छोटा उदयपुर लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र नं. 149 डोडियापाड़ा का पर्यवेक्षक बनाकर जवाबदारी सौंपी गई है।