मंदसौर। गुस्से में आकर एक युवक ने अपनी ही बड़ी मां को चाकू मार दिया। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलि ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मनोहरबाई पति नेमीचंद जैन उम्र 70 वर्ष निवासी तंबोली मोहल्ला के पति की मृत्यु हो चुकी थी। वह अपने अन्य रिश्तेदारों के मकान के आसपास अपने घर में अकेली रहती थी। एक दिन पहले किसी बात को लेकर राजेश जैन पिता कैलाश चंद्र जैन निवासी सदर बाजार का उसकी बड़ी मां मनोहरबाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर राजेश ने मनोहरबाई को चाकू से हमला किया। इसके बाद महिला का अस्पताल ले जाया गया। कल उपचार के बाद मनोहरबाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।