मंदसौर। पंचायत चुनावों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण के मामले में जिला कांग्रेस ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर कांगे्रस ने कभी याचिका दायर नहीं की। कांग्रेस रोटेशन प्रक्रिया के पक्ष में रही है। इस पूरे घटनाक्रम से पिछड़ा वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। पाटिल ने कहा कि २७ प्रतिशत आरक्षक अगर भाजपा को नहीं पसंद आ रहा था तो कानून पद्रह माह में शिवराज सरकार कानून में संशोधन कर सकती थी। सरकार द्वारा आनन फानन में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मौजूद पूर्व कंाग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अध्यादेश लाकर कानून बना सकते थे। बहुमत सरकार के पास है और कांग्रेस भी इसमें सहयोग करती।
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
मंदसौर पिपलिया मंडी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काचरिया चंद्रावत में कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान लगभग 300 लीटर महुआ लहान मिला जिसे नष्ट कराया गया।