मंदसौर। शहर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही चोरियों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। एक और मामला अयोध्या बस्ती में सामने आया है। जहां से चोर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वायडी नगर पुलिस ने बताया कि जानीबाई पति पन्नालाल दायमा के घर से बदमाश ताला तोडकऱ अंदर घुसे। यहां से एक दर्जन चांदी के सिक्के, चांदी का कंदौरा, सोने की झुमकी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। एक अन्य मामले में नाहरगढ पुलिस ने बताया कि दिनेश पिता राजमल जैन निवासी पिपलखुटा के घर से दो क्विंटल सरसो चोरी हो गई। पुलिस ने संदेही रंगलाल बावरी निवासी पिपलखुटा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।