एक और लूटेरी दुल्हन भागी चूना लगाकर

पौने चार लाख और जेवरात लेकर फरार

मंदसौर। एक और लूटेरी दुल्हन ने एक बार फिर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। नीमच के महागड़ के युवक गोविंद बलाई के साथ धोखाधड़ी हुई। गोविंद बलाई उम्र 21 वर्ष की दलालों ने शानू नाम की लडक़ी से झूठी शादी कराई और परिजन से 3 लाख 70 हजार नगद और डेढ़ लाख की ज्वेलरी ली।

दुल्हन शानू और गोविंद की शादी पहले खरगोन में कोर्ट में हुई। बाद में 31 मई 2022 को महागढ़ में घर पर ही शादी हुई। शादी के 72 दिन बाद 11 अगस्त 2022 को लुटेरी दुल्हन सभी परिजन को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई। जब मामला सुर्खियों में आया तो पीडि़त परिवार ने दलालों से सम्पर्क कर दुल्हन की तलाशी की। लेकिन, कई समय बीत जाने के बाद भी दुल्हन नहीं मिली और दलालों ने फोन उठाना तक बंद कर दिया।परिजनों ने इसकी रिपोर्ट मनासा थाने दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.