मंदसौर। आशा ऊ षा कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। एक बार फिर साल के पहले दिन आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा द्वारा संकल्प दिवस मनाकर संकल्प को दोहराया। गांधी चौराहा पर आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता के लिए चलाए जाने वोल अभियानों को आम जनता के बीच ले जाने और उन्हें इसे साथ जोडने में आशा ऊषा कार्यकर्ता औरआशा पर्यवेक्षक केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे दो हजार रुपए के अल्प वेतन में अपनी जिंदगी चलाने के लिए विवश है। अन्य राज्यों में सरकारें अपनी और से आशा एवं पर्यवेक्षकों को अतिरिक्त वेतन देकर उन्हें राहत पहुंचा रही ळै, लेकिनमप्र सरकारआशाओं को अपनी और से कुछभी नहीं दे रही। दयनीय स्थिति से राहत पाने के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त वेतन की मांग को लेकर आशा ऊषा कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रही है। आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने आशा को दस हजार और पर्यवेक्षकों को पद्रह हजार रुपए निश्चित प्रोत्साहिहन राशि दिए जाने की मांग को एक बार फिर दोहराया।