
*आज हिंदू साम्राज्य दिवस* *अर्थात शिवाजी का राज्याभिषेक भारतीय कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत 1596 में ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की तेरहवीं तिथि तदनुसार 6 जून 1674 को हिंदवी साम्राज्य के अधिष्ठाता छत्रपति शिवाजी महाराज का राज मुकुट पहनाकर राज्याभिषेक हुआ था”शिवाजी को सात नदियों यमुना, सिंधु, गंगा के पवित्र जल से राज्याभिषेक किया गया था। जिसमें गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा और कावेरी जल शिवाजी के सिर पर डालते हुए वैदिक र मंत्रों का जाप करते हुए राज्याभिषेक किया गया था। स्नान के बाद शिवाजी ने जीजाबाई को प्रणाम किया और उनके पैर छुए। इस राज्यअभिषेक समारोह में महाराष्ट्र के रायगढ़ में लगभग पचास हजार लोग एकत्र हुए। *राज्याभिषेक के साथ ही एक हिंदू राज्य अस्तित्व में आया* शिवाजी एक युग के संस्थापक और छत्रपति जिसके मायने संप्रभु होता हैं उसके हकदार थे। उन्हें हिंदव धर्मोधारक (हिंदू धर्म के रक्षक) की उपाधि भी मिली थी। मान्यता ये भी है कि शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के साथ ही एक हिंदू साम्राज्य अस्तित्व में आया और यही कारण है कि शिवाजी का राज्याभिषेक लोग बहुत उत्साह और सम्मान के साथ मनाते हैं। यह शिवाजी महाराज के जीवन, कार्य और योगदान को याद करने का दिवस है जिसे *हिंदू साम्राज्य* *दिनोत्सव* नाम से मनाया जाता है
–रमेशचंद्र चंदे