पालो रिपोर्टर ? सीतामऊ
प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों के दूरदर्शी कार्रवाई के चलते बुधवार को नगर में सामान्य स्थिति बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। सबुह के सत्र में थोड़ी राहत दिए जाने से दूध व सब्जी मुहैया हो सकी। लगातार दो दिनों से नगर में धारा 144 के बीच बुधवार को आम जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया। प्रशासन से तीन घंटे की मिली छूट में मार्केट में रोनक नजर आई। नागरिकों ने घर की जरूरतों के सामना खरीदी की।
यहां उल्लेखनिय है एक विवाद के बाद उपजे आंशिक तनाव में प्रशासन ने मोर्चा संभाल कर नगर में शान्ति व्यवस्था कायम कर दी है। सोमवार, मंगलवार दो दिन प्रशासन ने धारा 144 की सख्ती से नगर का मार्केट पूर्णत: बन्द रहा जिसके चलते आम नागरिकों के खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा फल सब्जी दूध के लिए लोग भटकते नजर आए। वही बुधवार को हालात सामान्य होते देख प्रशासन की सख्ती में तीन घंटे प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे तक की छूट के बाद मार्केट में रोनक छा गई एवं नागरिकों सहित ग्रामिणों ने नगर में आकर जरूरी सामानों की खरीददारी की। फिलहाल नगर के सभी हालात सामान्य बने हुए व नगर में शांति व्यवस्था कायम है। बता दें कि शनिवार रात शांति समिति के निर्णयों का पालन न करने माहोल अशांत हुआ था, जिसको लेकर रविवार को दूसरे समुदाय के नागरिकों ने अपना आक्रोश व्यक्त कर ज्ञापन दिया था लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे उक्त आक्रोश ने उग्र रूप धारण कर लिया। सोमवार से नगर के सभी प्रतिष्ठान बंद पड़े हैं जो बुधवार को प्रशासन की ढील के बाद 3 घंटे के लिए खुले इसका खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड़ा है। आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु दो दिनों भटकना पड़ा। लोगों ने बुधवार को राहत की सांस ली है एवं अपने जरूरत के सामान खरीदने के लिए मार्केट में आए हैं जिससे मार्केट में रौनक छा गई।
तेजी से सामान्य हो रहे हालात
कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने नगर की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में कलेक्टर मनोज कुमार पुष्प ने बताया कि नगर के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं दैनिक दिनचर्या की वस्तु खरीदने के लिए आम नागरिकों को एवं व्यापारियों को 3 घंटे की छूट दी गई हैं हालात अभी सामान्य में बने हुए हैं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।