घंटानाद कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव, पुलिस का घेरा तोड़ कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे भाजपाई
पालो रिपोर्टर ? मंदसौर
प्रदेश में नई कांग्रेस की सरकार आने के बाद पहली बार प्रदेशभर में एक साथ विपक्षी दल भाजपा पार्टी ने बुधवार को एक बड़ा प्रदर्शन प्रदेश सरकार के खिलाफ किया। बात यदि मंदसौर जिला मुख्यालय की करें तो यहां भी जिला भाजपा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने पूरी दमदारी के साथ घंटानाद कर प्रदर्शन किया। हालात यहां तक आ गए कि भाजपाईयों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर लगे पुलिस के घेरे को तोड़कर कलेक्ट्रेड परिसर में प्रवेश कर लिया और जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर मनोज पुष्प के कार्यालय में कमल की पाटी भाजपा ने जमकर घंटे बजाए।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला भाजपा द्वारा सांसद सुधीर गुप्ता, विधायकगण जगदीश देवडा, देवीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, पूर्व विधायकगण राधेश्याम पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, मदनलाल राठौर आदि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घंटे, घड़ीयाल, मजिरे, नगाड़े, पीटकर घंटानाद करते हुए यश नगर से चलकर भारी सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस बंदोबस्त के बावजुद कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में पहुंचे। घंटानाद आंदोलन को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता व किसानों से वादा किया था हमारी सरकार आते ही दस दिन में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ कर देगें नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदल देगें। कर्ज माफी तो नहीं हई उल्टे वह डिफाल्टर होकर खाद बीज के लियें भी तरस गए। आंदोलन को विधायक देवडा, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने भी सम्बोधित किया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान ने किया। आभार घंटानाद आंदोलन प्रभारी हिम्मत डांगी ने माना। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता मनोहरलाल जैन, सुषमा आर्य, जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्षद्वय संजय मुरडिय़ा, नरेंश चंदवानी, विजय शर्मा पोपट, कपिल भंडारी, अशोक सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।
Post Views:
425